भव्य तरीके से जनपद में निकाली गई तिरंगा बाइक रैली

Spread the love

 धरोहर के रूप में तिरंगे को फोल्ड कर रखें सुरक्षित – जिलाधिकारी

   सोनभद्र।  जिलाधिकारी बी0 एन0 सिंह  ने आज कलेक्ट्रेट परिसर से तिरंगा बाइक रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना  किया । इस तिरंगा बाइक रैली में पुलिस विभाग जिला पंचायत, नगर पालिका सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी सम्मिलित रहे तिरंगा बाइक रैली कलेक्ट्रेट परिसर से प्रारम्भ होकर  रामलीला मैदान पर पहुंची इस दौरान जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से अपील की है कि प्रत्येक नागरिक के अपने आवास/स्कूल तथा सरकारी कार्यालयों में तिरंगा झण्डा को सम्मान के साथ झण्डा संहिता का अनुपालन करते हुए फहराना है ।  झण्डा फहराते समय सदैव केसरिया रंग की पट्टी झंडे के ऊपर की तरफ होनी चाहिए, झंडे को यदि सरकारी परिसर में फहराया जाता है, तो सूर्याेदय के उपरान्त ध्वजारोहण किया जाना चाहिए तथा सूर्यास्त के बाद सम्मान के साथ उतारना चाहिए, निजी आवास एवं प्रतिष्ठानों पर लगाये जाने वाले झण्डों को उक्त समय अवधि के उपरान्त आदर भाव के साथ उतार कर सुरक्षित रखा जायेगा। झण्डा उतारने के बाद किसी भी नागरिक के द्वारा इसे फेका नहीं जाएगा, उसे सम्मान के साथ फोल्ड करके रखा जाना चाहिए। इस दौरान रामलीला मैदान में मुख्य विकास अधिकारी ने उपस्थित जनमानस को सम्बोधित करते हुए कहा कि हर घर पर झण्डा विधिवत तरीके से लगाया जाना चाहिए, आधा झुका, फटा या कटा झण्डा लगाया जाना निषेध होगा । ध्वज झुका हुआ न हो।  किसी दूसरे ध्वज या पताका को राष्ट्रीय ध्वज से ऊंचा या ऊपर नहीं लगाया जाएगा, न ही बराबर में रखा जायेगा। ध्वज पर कुछ भी लिखा या छपा नहीं होना चाहिए। इस मौके पर जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, सहित सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *