सी0एम0 डैशबोर्ड के माध्यम से डीएम ने की विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

Spread the love

 निर्धारित लक्ष्य को समय सीमा के अन्दर शत-प्रतिशत कराया जाये पूर्ण – डीएम

सोनभद्र। जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभागार में नवीन व्यवस्था अन्तर्गत सी0एम0 डैशबोर्ड के माध्यम से विकास कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि जिन विभागों को शासन द्वारा जो भी लक्ष्य निर्धारित किया गया है, वह उसका शत-प्रतिशत निर्धारित समय अवधि में पूर्ण करना सुनिश्चित करें, समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए करते हुए कहा कि विकास कार्यों, लाभार्थीपरक व जन कल्याणकारी योजनाओं जैसे कार्यों के प्रगति में तेजी लायी जाये, अन्यथा की स्थिति में सम्बन्धित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए विभागीय कार्यवाही हेतु उच्चाधिकारियों को पत्राचार करना सुनिश्चित किया जायेगा।
   फैमिली आई0डी0 बनाने के कार्य में तेजी लायें, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि विद्यालयों में रंगाई-पोताई का कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराया जाये, विभिन्न स्लोगन की वाल राइटिंग भी करायी जाये, इसमें किसी स्तर पर शिथिलता न बरती जाएं, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी द्वारा गौशालाओं का नियमित भ्रमण किया जाये, श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों का पंजीकरण कैम्प लगाकर प्राथमिकता के आधार पर किया जाये और जनमानस में श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये, जिससे कि अधिक से अधिक संख्या मे श्रमिक श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं से लाभान्वित हो सकें।
   बैठक में जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संतपाल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल देव पाण्डेय, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक जय राम सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह भदौरियां सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *