चन्दौली। जनपद चंदौली में जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग के मार्गदर्शन एवं सतत निगरानी में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रा०) परीक्षा-2023 जनपद के निर्धारित 25 परीक्षा केन्द्रों पर पारदर्शी, नकलविहीन एवं निर्विघ्न संपन्न हो गई। जनपद में कुल परीक्षार्थी 11568 थे। जिसमें 5078 उपस्थित और 6492 अनुपस्थित रहे।
प्रशासनिक अधिकारी पूरे समय कालेजों का चक्रमण कर व्यवस्था का लेते रहे। सुबह जिलाधिकारी अशोक इंटर कालेज बबुरी, महेन्द्र टेक्निकल कालेज चन्दौली सहित अन्य केन्द्रों पर पहुंच कर कैमरा, शौचालय, मानिटरिंग कक्ष का गहन निरीक्षण किया। सकुशल परिक्षा सम्पन्न कराने पर उन्होंने परीक्षा में लगे पूरे टीम को बधाई दी।
