जनपद के चारों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन 19 जुलाई को

Spread the love

*सम्पूर्ण समाधान दिवस ओबरा में  सभी प्रकार के पेंशन, दिव्यांग प्रमाण-पत्र, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड व श्रम विभाग की योजनाओं के लाभ हेतु लगेगा कैम्प, योजना के लाभ हेतु प्रपत्र के माध्यम से लाभार्थी उठाये लाभ – जिलधिकारी*
सोनभद्र।  जिलाधिकारी  बी0एन0 सिंह ने अवगत कराया है कि शासन की मंशा के अनुरूप जुलाई महीने के तृतीय शनिवार को जनपद के सभी तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन 19 जुलाई ,2025 को किया जायेगा। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील ओबरा में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के मौके पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिव्यांग प्रमाण-पत्र, आयुष्मान कार्ड, जिला प्रोबेशन विभाग, जिला समाज कल्याण विभाग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं से सम्बन्धित कैम्प/शिविर भी लगाया जाएगा, जिसमें नया पेंशन ऑनलाइन कराने के कराने के साथ ही पेंशन हेतु के0वाई0सी0 का भी कार्य कराया जायेगा। आयोजित कैम्प के माध्यम से केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से सम्बन्धित विभाग से जुड़े पात्र लाभार्थी आधार कार्ड, राशन कार्ड, मोबाइल नम्बर (ओ0टी0पी0 हेतु) के साथ स्वयं उपस्थित होकर योजनाओं  के लाभ हेतु नया आवेदन, के0वाई0सी0 आदि कार्य करा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *