प्राथमिक शिक्षक संघ चुनाव :निखिल कुमार सिंह अध्यक्ष, कुलदीप शुक्ला बने मंत्री 

Spread the love

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक कंपोजिट विद्यालय असरफाबाद में हुई 

अहरौरा, मिर्जापुर / उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक नरायणपुर विकासखंड के कंपोजिट विद्यालय असरफा बाद हुई बैठक में शिक्षक उन्नयन पर चर्चा करने के साथ ही प्राथमिक शिक्षक संघ नरायनपुर ब्लाक का चुनाव संपन्न हुआ जिसमें सर्व सम्मति से निखिल कुमार सिंह को अध्यक्ष , कुलदीप शुक्ला को मंत्री तथा पंकज सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया।

 प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार पांडेय के निर्देश पर जिला अध्यक्ष डॉ आकाश उपाध्याय द्वारा आयोजित बैठक व शिक्षक उन्नयन संगोष्ठी में अपने विचार व्यक्त करते हुए वरिष्ठ उपाध्यक्ष जय प्रताप सिंह ने कहा की उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ सदैव शिक्षक हित में संघर्ष करता रहता है प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार पांडेय एक संघर्षशील शिक्षक नेता हैं।

उन्होंने शिक्षको से अपील किया की वे समय का पालन करते हुए अपने कर्तव्य का निर्वहन करे जरूरत पड़ने पर संगठन उनके साथ कंधा से कंधा मिलाकर चलने को तैयार हैं।

जिला उपाध्यक्ष अरविंद कुमार त्रिपाठी ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से कहा की वे ब्लाक में संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रति माह एक बैठक अवश्य करें। जिलाध्यक्ष आकाश उपाध्याय ने सभी आगंतुको के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन की मजबूती पर बल दिया। इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री विजय श्रीवास्तव, दीपशिखा सिंह , सुशीला देवी ,एजाज फातिमा, ज्योति प्रकाश पांडेय,विकास सिंह, प्रदीप सिंह शांति प्रिया राव, रत्नाकर पांडे, आदेश कुमार पांडे अरुण उपाध्याय ,मनोज कुमार , विजय श्रीवास्तव , अशोक कुमार सिंह ,मोहम्मद आरिफ, अब्दुल नईम, अमित कुमार त्रिपाठी, राम सिंह, देवेश, कंचन ,रमेश कुमार सिंह, सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।संचालन मोहम्मद आरिफ अध्यक्षता जय प्रताप सिंह ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *