वन महोत्सव के तहत किया गया वृक्षारोपण 

नौगढ। एक पेड़ मां के नाम वन महोत्सव अभियान कार्यक्रम में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को मझगाई वन रेंज परिसर व कंपोजिट विद्यालय में किया गया।

        भाजपा मंडल अध्यक्ष भगवानदास अग्रहरि व क्षेत्रीय वन अधिकारी मकसूद हुसैन ने संयुक्त रूप से पौधरोपण कर के कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

         भाजपा मंडल अध्यक्ष भगवानदास अग्रहरि ने जन जीवन में पेड़ पौधों की महत्ता पर सविस्तार प्रकाश डालते कहा कि अनेकों पेड़ औषधीय गुणों से संपन्न हैं।

वहीं दूषित गैसों को नष्ट कर साफ व शुद्ध हवा पेड़ पौधों से ही मिलता है।बताया कि बाढ के दौरान भूमि का कटाव को रोकने में पेड़ों की जड़ व स-समय मानसूनी वर्षा कराने में पेड़ों का बहुत काफी योगदान है।

       क्षेत्रीय वन अधिकारी मकसूद हुसैन ने अपील किया कि खाली पड़ी भूमि व खेत को मेड़ों पर पौध अवश्य लगाया जाय।

    कहा कि पेड़ों का महत्व जीवन के साथ ही मरने के बाद भी है। धार्मिक रूप से भी पेड़ पौधों का काफी महत्व है।  जिसके लिए पंच वाटिका भी लगाया जा रहा है।  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अश्वनी ने बताया कि पौधरोपण करने के साथ ही पेड़ बनने तक सेवा करने का संकल्प लेना जरूरी है।

 कहा कि बीते वर्षों में देश में आयी कोरोना वायरस की विभीषिका में अनेकों पीड़ित लोगों के उपचार में काफी धन खर्च करके आक्सीजन को खरीदना पड़ा था। फिर अनेकों अपनों ने असमय साथ छोड़ दिया। इस अवसर पर स्कूली बच्चे व वनकर्मी मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *