सीईआरसी प्रतिनिधिमंडल का एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा दौरा

Spread the love

चतरा। केंद्रीय विद्युत नियामक आयोग (CERC) का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा परियोजना के दौरे पर पहुँचा। यह दौरा परियोजना की प्रगति की समीक्षा और महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।

प्रतिनिधिमंडल में  रमेश बाबू वी (सदस्य – तकनीकी), हरीश दुदानी (सदस्य – कानून),  आर. एस. ढिल्लों (सदस्य – वित्त),  राजीव पुष्कर्णा (मुख्य – वित्त),  टी. डी. पंत (संयुक्त मुख्य – कानून) एवं सुभाषीष दास (सहायक मुख्य अभियंता) शामिल थे।

एनटीपीसी की ओर से  शिवम श्रीवास्तव (निदेशक – ईंधन, एनटीपीसी लिमिटेड), अजय दुआ (कार्यकारी निदेशक – वाणिज्यिक एवं क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक – दक्षिण क्षेत्र),  नवीन जैन (क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक – खनन), एस. के. सुआर (कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख, एनकेएसटीपीपी) तथा ए. एस. पांडेय (महाप्रबंधक – वाणिज्यिक) उपस्थित थे।

प्रतिनिधिमंडल का पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया, जहां एस. के. सुआर द्वारा सभी गणमान्य अतिथियों को शॉल एवं पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *