उत्तर प्रदेश के कृषि उत्पादन आयुक्त ने आइसार्क की अत्याधुनिक अनुसंधान सुविधा का दौरा किया

Spread the love

*आइसार्क द्वारा धान की सीधी बुवाई पर किया जा रहा कार्य उल्लेखनीय है-दीपक कुमार*

     वाराणसी। उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि उत्पादन आयुक्त दीपक कुमार ने सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय धान अनुसंधान संस्थान – दक्षिण एशिया क्षेत्रीय केंद्र (आइसार्क) का दौरा किया। इस दौरे का उद्देश्य कृषि अनुसंधान, नवाचार और सतत धान उत्पादन के पहलों की समीक्षा करना था, जो राज्य के किसानों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकें।

    आइसार्क के वैज्ञानिकों ने कृषि उत्पादन आयुक्त दीपक कुमार का स्वागत किया और केंद्र की उन्नत अनुसंधान पहलों की जानकारी दी। दौरे के दौरान श्री कुमार ने आइसार्क की स्पीड ब्रीड प्रयोगशाला और प्रायोगिक क्षेत्रों का परीक्षण किया और वैज्ञानिकों से जीआईएस और रिमोट सेंसिंग तकनीक, स्पीड ब्रीड तकनीक से जलवायु सहनशील और पोषक धान किस्मों का तीव्र विकास, बीज से बीज तक यंत्रीकरण, मूल्य-शृंखला एवं उत्पाद विकास और बीज प्रणालियों के सुदृढ़ीकरण जैसे विषयों पर चर्चा की। उन्होंने धान की सीधी बुवाई (डीएसआर) के प्रायोगिक क्षेत्रों का विशेष रूप से दौरा किया और धान उत्पादन की टिकाऊ पद्धतियों को बढ़ावा देने के लिए आइसार्क द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। कृषि उत्पादन आयुक्त दीपक कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि, “आइसार्क द्वारा धान की सीधी बुवाई पर किया जा रहा कार्य उल्लेखनीय है। यह तकनीक किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी भी है क्योंकि इससे पानी की बचत, श्रम लागत में कमी और धान उत्पादन को अधिक सुदृढ़ बनाने में सहायता मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *