एनटीपीसी दर्लिपाली में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 पर तीन दिवसीय योग शिविर का आयोजन

Spread the love

,दर्लिपाली, सुंदरगढ़, / एनटीपीसी दर्लिपाली परियोजना में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय योग शिविर का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन दिनांक 21 जून से 23 जून 2025 तक परियोजना परिसर स्थित उत्कर्ष भवन सामुदायिक केंद्र, शुभ्रज्योति नगर में किया जा रहा है।

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी योग दिवस को एक उत्सव की तरह मनाते हुए, शिविर की शुरुआत 21 जून को सामूहिक योगाभ्यास से हुई। योग सत्र में एनटीपीसी दर्लिपाली के अधिकारियों और कर्मचारियों, निरामय अस्पताल के चिकित्सकों, टाउनशिप के बच्चों, अभिलाषा लेडीज क्लब की सदस्याओं सहित बड़ी संख्या में नगर निवासियों और परिवारजनों ने भाग लिया।

योग सत्र का संचालन प्रशिक्षित योग शिक्षिका द्वारा किया गया, जिन्होंने प्रतिभागियों को विभिन्न आसनों, प्राणायाम और ध्यान तकनीकों का अभ्यास कराया। उन्होंने इन विधियों के शारीरिक लाभ जैसे लचीलापन, सहनशक्ति और जोड़ों की मजबूती, साथ ही मानसिक लाभ जैसे तनाव मुक्ति और एकाग्रता वृद्धि के बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

इस अवसर पर परियोजना प्रमुख  हरे राम सिंह, महाप्रबंधक (प्रचालन और अनुरक्षण), श्रीमती पूनम मलिक, अध्यक्षा – अभिलाषा लेडीज क्लब, निरामय अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधिकारी, स्पोर्ट्स क्लब और विभिन्न कर्मचारी संघों के प्रतिनिधि, एवं एनटीपीसी दर्लिपाली के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

तीन दिवसीय योग शिविर का उद्देश्य कर्मचारियों और उनके परिवारों को स्वस्थ जीवन शैली के प्रति जागरूक करना है। शिविर के कार्यक्रम अनुसार: पहले दिन (21 जून): जोड़ों की गतिशीलता बढ़ाने वाले अभ्यास और आधारभूत योग आसनों का अभ्यास कराया गया। दूसरे दिन (22 जून): घुटनों, पीठ और कोर मसल्स को मजबूत बनाने के लिए विशेष योग तकनीकों पर फोकस रहेगा। तीसरे दिन (23 जून): श्वास क्रियाओं (प्राणायाम), विश्राम और ध्यान की विधियों को सिखाया जाएगा।

इसके अतिरिक्त, महिलाओं के लिए एक विशेष योग सत्र का आयोजन किया जाएगा, जिसमें महिला स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन और हॉर्मोनल संतुलन जैसे विषयों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *