योग को दैनिक जीवन में अपनाने की आवश्यकता – बिद्यानंद झा

Spread the love

एनटीपीसी कुडगी में 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया 

कुडगी, विजयपुरा। एनटीपीसी कुडगी में 21 जून 2025 को 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्साह और बड़े पैमाने पर सहभागिता के साथ योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन इस वर्ष की वैश्विक थीम  “एक धरती, एक स्वास्थ्य के लिए योग” के अनुरूप किया गया। कार्यक्रम स्थल एनटीपीसी कुडगी टाउनशिप के मल्टीपरपज़ हॉल में भव्य योग सत्र का आयोजन किया गया, जो संगठन की समग्र स्वास्थ्य और कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

इस कार्यक्रम में 120 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें कर्मचारीगण और उनके परिवारजन सम्मिलित थे। प्रातःकालीन योग सत्र का उद्देश्य शारीरिक तंदुरुस्ती, मानसिक स्पष्टता और आंतरिक शांति को बढ़ावा देना था।

इस अवसर पर बिद्यानंद झा, कार्यकारी निदेशक ने  अपने संबोधन में योग को दैनिक जीवन में अपनाने की आवश्यकता, विशेष रूप से बच्चों के बीच, पर बल दिया, जिससे अनुशासन, एकाग्रता और समग्र स्वास्थ्य को प्रोत्साहन मिल सके। उन्होंने एनटीपीसी कुडगी की योग को जीवनशैली के रूप में बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दोहराया और सभी कर्मचारियों से इसे नियमित रूप से अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारीगण  संतोष तिवारी (जीएम, ओ एम),  आलोकेश बनर्जी (जीएम, प्रोजेक्ट),  यू.के. जैन (जीएम सीएम), तथा  श्रीनाथ मरिशेट्टी (जीएम, मेंटेनेंस) ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इसके साथ ही मिताली महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती अंजू झा एवं समिति की सदस्यगण भी उपस्थित रहीं।

योग सत्र का संचालन संजीवनी योग केंद्र, विजयपुर जिला से आए चार अनुभवी योग प्रशिक्षकों- चेतन एम. विश्वकर्मा, सुश्री मधुरा मंगल कुमार, सुश्री ऐश्वर्या चव्हाण, और सुश्री विद्या जे. सज्जन द्वारा किया गया। प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को योग आसनों एवं प्राणायाम क्रियाओं के माध्यम से लचीलापन, मानसिक एकाग्रता एवं शारीरिक मजबूती बढ़ाने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया।

सत्र में सूक्ष्म व्यायाम, सूर्य नमस्कार, विभिन्न योग आसन, प्राणायाम, ध्यान एवं शवासन जैसे योग के कई रूपों का अभ्यास कराया गया, जो सभी आयु वर्गों और स्वास्थ्य स्तरों के प्रतिभागियों के लिए उपयुक्त थे।

कार्यक्रम के समापन पर, विद्यानंद झा द्वारा सभी योग प्रशिक्षकों का सम्मान किया गया और उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया गया। NTPC कुडगी, कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों के बीच स्वास्थ्य और कल्याण की संस्कृति को बढ़ावा देने हेतु योग अभ्यास को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

NTPC के बारे में: NTPC लिमिटेड भारत की सबसे बड़ी एकीकृत ऊर्जा कंपनी है, जो राष्ट्र को किफायती और सतत ऊर्जा उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभा रही है। वर्ष 1975 में स्थापित NTPC ने जल विद्युत, नवीकरणीय ऊर्जा एवं संबंधित क्षेत्रों में विविधता लाते हुए 2032 तक 130 गीगावाट उत्पादन क्षमता प्राप्त करने का लक्ष्य रखा है। नवाचार, पर्यावरणीय स्थिरता और समावेशी विकास पर विशेष ध्यान देते हुए, NTPC समाज को सशक्त बनाने और एक स्वच्छ एवं हरित भविष्य के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *