अर्बन टाउनशिप व फोरलेन सड़क चौड़ीकरण के विरोध में किसानों के धरना को सपा का समर्थन

Spread the love

*बेमियादी प्रदर्शन के नौवें दिन पहुंचे ज़िलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ पहलवान, किसानों को किया संबोधित*

*चंदौली सांसद विरेंद्र सिंह ने भी दूरभाष के माध्यम संबोधित कर समर्थन दिया*

*वाराणसी: सेवापुरी/जन्सा*/ वाराणसी जिले के समाजवादी पार्टी के ज़िलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ पहलवान ने पूर्वांचल किसान यूनियन के बैनर तले हरहुआ- राजातालाब रिंग रोड वांया गंजारी गाँव में निर्माणाधीन अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के पास एक बाग में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे किसानों का समर्थन किया है। यह धरना, वीडीए (वाराणसी विकास प्राधिकरण) और पीडब्ल्यूडी द्वारा यहाँ के कई गांवों की जमीन को अर्बन टाउनशिप (स्पोर्ट्स सिटी) व फोरलेन सड़क चौड़ीकरण के नाम पर अधिग्रहण के विरोध में किया जा रहा है।

धरना स्थल पर पहुंचे सुजीत यादव लक्कड़ पहलवान ने कहा कि वर्तमान सरकार की नीतियां किसान विरोधी है। किसानों का लगातार उत्पीड़न हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जहां पूंजीपतियों का कर्ज माफ किया जा रहा है। किसानों और मजदूरों को उनके अधिकारों से वंचित किया जा रहा है। वही चंदौली के सांसद विरेंद्र सिंह ने भी दूरभाष के माध्यम संबोधित कर समर्थन देकर उन्होंने किसानों की मांगों को जायज ठहराते हुए उनके संघर्ष में हर संभव समर्थन देने का वादा किया।

समाजवादी पार्टी के ज़िलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ पहलवान ने पूर्वांचल किसान यूनियन के बैनर तले यहाँ लगातार आठ दिनों से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे किसानों का नौवें दिन पहुंच कर समर्थन किया।

किसानों की मांगों के साथ धरने को सम्बोधित करते हुए सपा जिलाउपाध्यक्ष विवेक यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी किसानों की मांगों के साथ खड़ी है। इस लड़ाई में किसानों का पूरा साथ देगी। धरने का नेतृत्व कर रहे यूनियन के अध्यक्ष योगीराज सिंह पटेल ने कहा कि यहां भूमि अधिग्रहण के चलते किसान बुरी तरह प्रभावित हो रहा हैं बनारस वाले मिश्राजी हरीश मिश्रा ने कहा कि अन्नदाता के हक हकूक मान सम्मान लिए आंदोलन का समर्थन करते हैं और किसानों की जायज़ मांगों को लेकर व्यापक आंदोलन की चेतावनी दी है। संचालन पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य राजकुमार गुप्ता ने किया वही अध्यक्षता किसान नेता डा. राजेन्द्र सिंह ने किया स्वागत व आभार हरसोस ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ओमप्रकाश सिंह पटेल ने दिया। इस दौरान सुरेश वर्मा, अजीत पटेल, राम सुंदर यादव, विनय मौर्य, राजेश प्रजापति, रामरेड दूधनाथ पटेल, संतोष मौर्य, कामरेड मनीष शर्मा, बनारस वाले मिश्रा हरीश मिश्रा, बबऊ यादव, डा. राजेन्द्र सिंह, रंजीत पटेल, गणेश शर्मा, योगीराज सिंह पटेल, जियाराम, दीलिप सिंह, अजीत पटेल, रणजीत, हृदय पाल, मनोज कुमार सिंह, विरेंद्र पटेल, रामबालक पटेल, अमित, शिवम्, प्रहलाद पाल, राजकुमार राजभर सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *