इफको फूलपुर इकाई को इस वर्ष 24वां इनोवेटिव इनवायरमेंट टेक्नोलॉजी एडॉप्शन अवार्ड 2025 प्राप्त हुआ

Spread the love

प्रयागराज। इफको फूलपुर इकाई को इस वर्ष 24वां इनोवेटिव इनवायरमेंट टेक्नोलॉजी एडॉप्शन अवार्ड 2025 प्राप्त हुआ। इस पुरस्कार को नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में इफको फूलपुर इकाई के वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक संजय कुदेशिया ने प्राप्त किया ।इस अवसर पर उनके साथ उमेश कुमार वरिष्ठ प्रबंधक प्रयावरण मौजूद रहे ।यह पुरस्कार इकाई, संगठन या क्षेत्र द्वारा पर्यावरण संरक्षण में सुधारके लिए पर्यावरणीय प्रबंधन मानकों को पूरा करने तथा एक आदर्श पर्यावरण व प्रदूषण मुक्त व्यवस्था हेतू नई तकनीक अपनाने के लिए दिया जाता है। इफको फूलपुर इकाई को पर्यावरण संतुलन को व्यवस्थित बनाने, संयंत्र व कालोनी में वृहद वृक्षारोपण के लिए पुरस्कार दिया गया। जिसपर कार्यकारी निदेशक (तकनीकी) संजय वैश्य, विभागाध्यक्ष शम्भू शेखर, प्रबंधक ई.पी.सी. मनोज कुमार, इफको ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग तिवारी व महामंत्री स्वयम् प्रकाश, इफको इम्पलाइज संघ के अध्यक्ष पंकज पाण्डेय व महामंत्री विजय कुमार यादव, ने इफको फूलपुर इकाई को  24वां इनोवेटिव इनवायरमेंट टेक्नोलॉजी एडॉप्शन अवार्ड प्राप्त होने पर हर्ष व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *