एनटीपीसी पूर्वी क्षेत्र-I मुख्यालय में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

Spread the love

पटना,13 जून 2025 — एनटीपीसी पूर्वी क्षेत्र-I मुख्यालय के शास्त्री नगर स्थित कार्यालय सह आवासीय परिसर में प्रथमा ब्लड सेंटर के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (पूर्वी क्षेत्र-I)  सुदीप नाग ने मुख्यालय के सभी विभागाध्यक्षों की उपस्थिति में किया।

इस अवसर पर  सुदीप नाग ने अपने संबोधन में कहा कि, “रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। एक यूनिट रक्त किसी ज़रूरतमंद मरीज के जीवन को बचा सकता है। एनटीपीसी परिवार ने सदैव समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को प्राथमिकता दी है और भविष्य में भी ऐसे पुनीत कार्यों में सहभागिता जारी रखेगा। मैं सभी रक्तदाताओं को इस महान कार्य के लिए धन्यवाद देता हूँ और सभी से अपील करता हूँ कि आगे भी इस परंपरा को बनाए रखें।”

शिविर में कर्मचारियों और सहयोगियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कुल 23 यूनिट रक्त एकत्र कर प्रथमा ब्लड सेंटर को सौंपा गया। इससे राज्य के ब्लड बैंक में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित होगी और ज़रूरतमंद मरीजों को समय पर सहायता मिल सकेगी।

प्रथमा ब्लड सेंटर के राज्य प्रमुख  पंकज सिंह ने एनटीपीसी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

एनटीपीसी प्रबंधन ने सभी रक्तदाताओं और प्रथमा ब्लड सेंटर की टीम को इस शिविर को सफल बनाने में उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया और भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यों को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *