इफको फूलपुर ने नैनो उर्वरक पर्यावरण संरक्षण में कैसे सहायक है, इस विषय पर प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया

प्रयागराज। पर्यावरण सप्ताह के अंतर्गत इफको फूलपुर में नैनो उर्वरक पर्यावरण संरक्षण में कैसे सहायक है। इस विषय  पर बौर्ड रूम में वरिष्ठ प्रबंधक ई.पी.सी. उमेश कुमार ने प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया । जिसमें बताया गया कि नैनो उर्वरक पर्यावरण संरक्षण में सहायक है, ग्लोबल वार्मिंग की चुनौती में यह कारगर साबित होगा। नैनो उर्वरक मिट्टी तथा जल संरक्षण में भी सहायक है। नैनो उर्वरक जल प्रदूषित नहीं करता है तथा मृदा की उर्वरक क्षमता को प्रभावित किये बिना ही फसल को पोषण प्रदान करता है। इसके अतिरिक्त इफको कोर्डेट में किसानों के साथ गोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमें किसानों को नैनो उर्वरक के लाभ तथा पर्यावरण पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभाव के बारे में बताया गया। इस दौरान वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक संजय कुदेशिया, कोर्डेट प्रचार्य डॉ डी.के.सिंह, इफको ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग तिवारी व महामंत्री स्वयम् प्रकाश तथा प्रबंधक ई.पी.सी. मनोज तिवारी मौजूद रहे।

NTPC
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *