रजिस्ट्री कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर डीएम से मिला अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल

Spread the love

दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी तहसील स्थित रजिस्ट्री कार्यालय में भ्रष्टाचार एवं अनियमितता को लेकर आंदोलित अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को जिलाधिकारी बी एन सिंह से मुलाकात किया। दुद्धी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेमचंद यादव, सिविल बार एसोसिएशन प्रभु सिंह, पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, रामपाल जौहरी सहित अन्य अधिवक्ताओं ने डीएम को ज्ञापन देकर अवगत कराया कि रजिस्ट्री कार्यालय में रजिस्ट्रार द्वारा मनमानी ढंग से बैनामा एवं दान पत्र का पंजीकरण किया जा रहा हैं।
   रजिस्ट्री कार्यालय में प्राइवेट व्यक्तियों को बैठाकर मनमानी वसूली करायी जाती हैं और जो मुँहमाँगा रकम नहीं देता हैं उसे कुछ न कुछ कमियां बताकर वापस कर दिया जाता हैं। जब उसी बैनामा या दान पत्र को अन्य कोई जाकर मुँहमाँगा रकम देता हैं तो उसका बैनामा कर दिया जाता हैं। इस संबंध में अधिवक्ताओं ने 6 सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी महोदय को सौंप कर रजिस्ट्रार को पद से हटाकर निष्पक्ष जाँच कराए जाने की मांग की हैं। जिलाधिकारी ने अधिवक्ताओं को भरोसा दिलाया कि रजिस्टर की जाँच कराकर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि तहसील स्तर पर राजस्व न्यायालयों एवं कार्यालयों की समस्याओं को लेकर दुद्धी एसडीएम जाँच कर एक सप्ताह के अंदर समाधान करेंगे।
    इसके पूर्व अधिवक्ताओं ने संयुक्त बार की बैठक की। बैठक में रणनीति तय करने के बाद कचहरी परिसर से भ्रष्टाचार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तहसील पहुंचे जहाँ जमकर नारेबाजी करते हुए रजिस्ट्रार को हटाने की मांग रखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *