एनसीएल ने 1.22 लाख पौधारोपण हेतु रेणुकूट वन प्रभाग के साथ किया एमओयू  

Spread the love

सोनभद्र, सिंगरौली। भारत सरकार की मिनीरत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) ने 1.22 लाख पौधे लगाने हेतु रेनूकूट वन प्रभाग, उत्तर प्रदेश  के साथ एमओयू किया। इस एमओयू के तहत एनसीएल की उत्तर प्रदेश स्थित परियोजनाओं बीना,  खड़िया, कृष्णशिला और दूधीचुआ (उ. प्र.  स्थित क्षेत्र) के के खदान क्षेत्र में अधिभार पर 49 हेक्टेयर क्षेत्र में स्थानीय प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे एवं 4 साल तक उनकी देखभाल की जाएगी।

इस दौरान एमओयू पर रेनूकूट वन प्रभाग की ओर से डीएफ़ओ रेनूकूट, डॉ. भानेंद्र सिंह तथा एनसीएल की ओर से महाप्रबंधक (पर्यावरण/वन) राकेश  कुमार ने हस्ताक्षर किए | इस अवसर पर एनसीएल के उप प्रबंधक (पर्यावरण)   डी. के. सैनी, एवं क्षेत्रीय वन अधिकारी, (रेनूकूट)  संजय कुमार शर्मा भी उपस्थित रहे ।
गौरतलब है कि गौरतलब है कि एनसीएल ने हरित आवरण को बढ़ावा देने हेतु वर्ष 2025-26 में 500 हेक्टेयर भूमि पर लगभग 6 लाख पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया है। एनसीएल ने स्थापना से लेकर अभी तक 2.82 करोड़ पौधे लगाए हैं एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु डंप पुनर्स्थापना, पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली, इको पार्क का निर्माण जैसे अनेक कार्य कर रही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *