कठपुतली के माध्यम से छात्रों को संवैधानिक मूल्यों को समझाया गया 

Spread the love

आशा ट्रस्ट का ‘संविधान की बात कठपुतली के साथ’ कार्यक्रम क्रिएटिव पपेट आर्ट्स ग्रुप की प्रस्तुति 

चौबेपुर, वाराणसी / देश संविधान लागू हुए 75 वर्ष हो गए हैं, भारतीय संविधान की हीरक जयंती के अवसर पर सरकारी गैर सरकारी स्तर पर  विभिन्न कार्यक्रमों  का आयोजन किया जा रहा है ।  इस क्रम में सामाजिक संस्था आशा ट्रस्ट और वाराणसी के कठपुतली कलाकारों की टीम ‘क्रिएटिव पपेट आर्ट्स ग्रुप’ के संयुक्त तत्वावधान में एक अभिनव प्रयास किया जा रहा है जिसके अंतर्गत छात्रों को संवैधानिक मूल्य, मौलिक अधिकार,  कर्तव्य और संविधान की उद्देशिका का अर्थ समझाने के लिए कठपुतलियों का सहारा लिया गया है ।

“संविधान की बात कठपुतली के साथ”  नाटक की प्रस्तुति प्रस्तुति आशा ट्रस्ट केंद्र पर शनिवार को की गयी । क्रिएटिव पपेट आर्ट्स ग्रुप के निदेशक मिथिलेश दुबे ने बताया कि लगभग आधे घंटे की प्रस्तुति में हम रोचक तरीके से संवैधानिक मूल्यों से बच्चों को परिचित कराने की कोशिश कर रहे हैं. जिससे बच्चे जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में अग्रसर हों । आशा ट्रस्ट के समन्वयक वल्लभाचार्य पाण्डेय ने कार्यक्रम के बारे में बताया कि बच्चों को अधिकारों के साथ कर्तव्यों के प्रति सचेत करने के लिए कठपुतली को माध्यम बनाया गया जिससे विलुप्त हो रही   कठपुतली विधा का भी संरक्षण हो सके ।

आयोजन में दीन दयाल सिंह, प्रदीप सिंह, सौरभ चन्द्र, अमित कुमार, रमेश प्रसाद, सरोज सिंह, साधना पाण्डेय, ज्योति सिंह, राम जनम  सहित कठपुतली कलाकारों का उल्लेखनीय योगदान रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *