सैम मैम बच्चों की पहचान आगनबाड़ी कार्यकत्री व आशा की संयुक्त टीम करें सम्पादित – जिलाधिकारी

Spread the love

सैम मैम बच्चों को मिलेगी पोषण पोटली, ग्राम प्रधान करेंगे वितरित

जिला पोषण समिति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक

भदोही / जिलाधिकारी शैलेष कुमार की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की समीक्षा बैठक कलेक्टेªट सभागार में सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में 1138 सैम व 4247 मैम बच्चों को पोषण पोटली अधिकारियों व ग्राम प्रधानों द्वारा जल्द ही वितरित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि जनपद की उज्ज्वल आजीविका एवं रानी लक्ष्मी बाई स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार पोषण पोटली प्रोटीनला का आगनबाड़ी केन्द्रों व लाभार्थियों तक उपलब्ध कराया जायेगा। सैम मैम बच्चों की पहचान करने हेतु आगनबाड़ी कार्यकत्री एवं आशा की संयुक्त टीम बनाकर पहचान करने का निर्देश दिया। डीएम ने डीपीआरओ संजय मिश्र को निर्देश दिया कि ग्राम पंचायत निधि से जनपद के सभी आगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बच्चों के वजन व लम्बाई हेतु स्केल मशीन को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। जनता दर्शन में आ रही आगनबाड़ी कार्यकत्रियों की भर्ती शिकायत के निस्तारण हेतु जिलाधिकारी डीपीओ को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों में आय प्रमाण पत्र की जॉच कराते हुए मेरिट क्रम व अन्य बिन्दुओं की जॉचकर आख्या प्रस्तुत करें। सम्भव अभियान के कुशल संचालन हेतु सीडीपीओ, चिकित्सा प्रभारी डाटा फीडिंग को सुनिश्चित कराये।
जिला कार्यक्रम अधिकारी दिनेश मिश्रा ने बताया कि पोषण एप्प पर चेहरा प्रमाणीकरण की समस्या आ रही है। पोषण पुर्नावास केन्द्र में सैम बच्चों को प्रभावी प्रयास कर भर्ती कराये जाने हेतु जिलाधिकारी ने निर्देश दिये। आगनबाड़ी केन्द्रों के निर्माण के सम्बन्ध में बताया गया कि जो केन्द्र फिनिसिंग स्तर पर है उन्हें जल्द ही पूर्ण कराकर हस्तगत करा लिया जाये।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 शिवाकांत द्विवेदी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 संतोष कुमार चक, प्रभारी बीएसए विकास चौधरी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी, प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक, मुख्य सेविकाएं, आदि सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *