विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Spread the love

रेनुकूट । जनपद की स्वयंसेवी संस्था कश्यप दिव्या ज्योति सेवा सोसायटी द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम के अंतर्गत सोशल कार्यों में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के बीटेक छात्र प्रवीण गुप्ता ने संस्था द्वारा संचालित मोहल्ला पाठशाला, कोयला मोहल्ला में अध्ययनरत नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ मिलकर वृक्षारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति उन्हें जागरूक किया। संस्था अध्यक्ष सुभाष राय ने कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों को संबोधित करते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण पर जोर डालाते हुए कहा कि  प्रत्येक व्यक्ति पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सक्रिय भागीदारी निभाएं ताकि भावी पीढ़ी को स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण मिल सके।कार्यक्रम के सफल आयोजन में विकास शर्मा, शोभा देवी एवं मोहल्ला पाठशाला की प्रशिक्षिका श्रीमती रीमा राय का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *