विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पंचायती राज विभाग ने चलाया प्लास्टिक मुक्ति अभियान

Spread the love

चंदौली। जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस 2025 का थीम “विश्व स्तर पर प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना है। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05.06.2025 से पहले पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MOEFCC) द्वारा दिनांक 22 मई से 5 जून 2025 तक प्री-कैंपेन चलाये जाने की योजना की गई है. जिसमें प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करने के महत्व पर प्रकाश डाला जाना है।

इस क्रम में  05.06.2025 को विश्व पर्यावरण दिवस पर जनपद के गंगा किनारे स्थित कुल 47 ग्राम पंचायतों एवं अन्य विकास खण्डों के ग्राम पंचायतों में प्लास्टिक एकत्रीकरण, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण का कार्य सक्रिय ग्रामीणों, ग्राम प्रधान, सचिव ग्राम पंचायत एवं कर्मियों के माध्यम से गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित किया गया। एकत्रित पॉलीथीन को कूड़ा प्रबन्धन केन्द्र पर एकत्र किया गया। जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा विकास खण्ड नियामताबाद के ग्राम पंचायत जलीलपुर में अघोरेश्वर भगवान राम के घाट पर साफ-सफाई कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम में जिला कन्सलटेन्ट स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव, प्रभारी सहायक विकास अधिकारी (पं०), सचिव ग्राम पंचायत जलीलपुर श्री सुमित कुमार प्रजापति वर्तमान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्री अमित कुमार, पूर्व ग्राम प्रधान श्री श्रीप्रकाश, सचिव ग्राम पंचायत कुण्डाकला श्री अशोक कुमार एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। साथ ही जन समुदाय को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। 22 मई से 5 जून 2025 अभियान अन्तर्गत जनपद के ग्राम पंचायतों में स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें ग्रामीणों द्वारा सक्रिय रूप से भागीदारी की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *