विश्व पर्यावरण दिवस पर एनटीपीसी दादरी में पदयात्रा एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

Spread the love

गौतमबुद्ध नगर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून 2025 को एनटीपीसी दादरी में पदयात्रा का आयोजन किया गया, जिसकी शुरुआत टाउनशिप परिसर स्थित उमंग क्लब से हुई। इस आयोजन का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना और कर्मचारियों व उनके परिवारों के बीच सतत जीवनशैली को प्रोत्साहित करना था।

इस पदयात्रा का नेतृत्व  के. चंद्रमौलि, कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख (एनटीपीसी दादरी) द्वारा किया गया। कार्यक्रम में  अभय कुमार मिश्र, महाप्रबंधक (ओ एंड एम), अजोयेन्दु दास, महाप्रबंधक (प्रचालन),  एन. श्रीनिवास, महाप्रबंधक (यूएफएससी – वित्त कोषागार), श्रीमती दुर्गा कुमारी, अध्यक्षा (जागृति समाज), विभागाध्यक्षों, वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों, जागृति समाज की सदस्याओं, परिवारों एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पदयात्रा के उपरांत, राजभाषा उद्यान – स्मृति वन में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें GEM 2025 की प्रतिभागी बालिकाओं सहित अन्य उपस्थितजनों ने सक्रिय रूप से पौधारोपण किया। यह आयोजन ईएमजी विभाग द्वारा मानव संसाधन एवं टाउनशिप प्रशासन विभागों के सहयोग से संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *