दिशिता महिला मंडल द्वारा प्रमाण पत्र का वितरण

Spread the love

अनपरा। श्रीमती इन्दू सिंह के दिशा निर्देशन में दिशिता महिला मंडल रेनूसागर सामाजिक उत्तरदायित्वों के प्रति सतत् प्रयत्नशील रहा है। इसी श्रृंखला में सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं व बालिकाओं को सम्मानित कर सिलाई प्रशिक्षण प्रमाण पत्र का प्रदान किया गया।

इस अवसर पर श्रीमती इन्दू सिंह ने कहा अधिकांश महिलाएं व बालिकाएं निकटवर्ती क्षेत्र से है जीवन में परिवारिक दायित्वों के साथ कुछ न कुछ करना चाहती है ऐसे में दिशिता महिला मंडल रेनूसागर सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र के माध्यम से अपने हुनर को निखारने का अवसर प्रदान करता है। इस कार्यक्रम के तहत छः माह प्रशिक्षण देने के उपरान्त सिलाई प्रशिक्षण प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। जिसमें गरबन्धा, अनपरा व परासी के 19 लाभार्थियों ने प्रमाण पत्र प्राप्त किया। प्रशिक्षिका अनीता प्रजापति ने छः माह प्रषिक्षण की पूर्ण जानकारी दी। 

कार्यक्रम में उपस्थित प्रशिक्षण प्राप्त बालिकाओं एंव महिलाओं ने कहा कि महिला मंडल के इस नेक कार्य से हम लोग अपने आप को आत्मनिर्भर बनाते हुए अपने परिवार तथा बच्चों के प्रति आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने में सहायक भूमिका अदा कर सकेगें। इस अवसर पर दिशिता महिला मंडल की वरिष्ठ सदस्याएं विभा शैलेश सिंह, रीना जैन, मेनका अरोड़ा, ऋतु दबे, विभा सिंह, सविता चौबे, स्मृतिलेखा पट्टनायक, रजनी रूंगटा, किरन श्रीवास्तव सचिव तुलिका श्रीवास्तव, सहित अन्य सदस्याऐं उपस्थित थी। प्रमाण पत्र पाकर सभी प्रसन्न थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *