, पढ़ाई पूरी तरह ठप, सोनभद्र जिले के दुद्धी ब्लॉक क्षेत्र के डुमरडीहा गाँव का मामला
दुद्धी (सोनभद्र)।उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के दुद्धी ब्लॉक से एक अनोखा और गंभीर मामला सामने आया है, जहां ‘जेन जी’ (ळमर्द ) पीढ़ी की सजगता तहसील समाधान दिवस में देखने को मिली। क्षेत्र के ग्राम डुमरडिहा, दुद्धी, सोनभद्र की रहने वाली कक्षा 10वीं की छात्रा आकृति गुप्ता स्कूल ड्रेस में अपने गाँव में पिछले 10 दिनों से ठप पड़ी बिजली आपूर्ति की शिकायत लेकर खुद अधिकारियों के सामने पहुंच गई। हाथ में प्रार्थना पत्र थामे इस छात्रा ने अधिकारियों के समक्ष अपनी पीड़ा रखते हुए बताया कि बिजली न होने के कारण उसका पठन-पाठन पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है।
10 दिनों से ठप है बिजली, दूषित पानी पीने को मजबूर-
जिलाधिकारी महोदय व सक्षम अधिकारी को संबोधित अपने लिखित प्रार्थना पत्र में छात्रा आकृति गुप्ता ने बताया कि उनके विद्युत कनेक्शन का ट्रांसफार्मर बीते 7 अगस्त 2026 से खराब पड़ा है। इसके संदर्भ में अगले ही दिन 8 अगस्त 2026 को शाम टोल-फ्री नंबर 1912 पर शिकायत भी दर्ज कराई गई थी। इसके बावजूद बिजली विभाग की ओर से ट्रांसफार्मर बदलने या ठीक करने को लेकर अब तक कोई कार्रवाई या जानकारी नहीं दी गई।छात्रा ने अत्यंत भावुक और तीखे शब्दों में अपनी समस्या को उजागर करते हुए लिखा है।
‘विद्युत आपूर्ति बाधित होने के कारण मेरा पठन-पाठन लगभग पिछले 10 दिनों से पूर्ण रूप से बाधित हो गया है, और साथ ही विद्युत आपूर्ति न होने के कारण कुएं का दूषित पानी पीना पड़ रहा है। इस स्थिति को देखकर मुझे पिछले 10 दिनों में पाषाण काल की अनुभूति हो रही है।
तहसील समाधान दिवस में जब यह मामला अधिकारियों के सामने आया, तो एक स्कूली छात्रा को पढ़ाई के प्रति इस कदर चिंतित और जागरूक देखकर वहां मौजूद अधिकारी भी गंभीर हो गए। मामले का संज्ञान लेते हुए तहसीलदार दुद्धी अंजनी गुप्ता ने तुरंत संबंधित विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। प्रार्थना पत्र पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई के लिए अधिशाषी अभियंता को अग्रसारित करते हुए विद्युत समस्या का संपूर्ण समाधान और निस्तारण करने का समय तय किया गया है, ताकि छात्रा की पढ़ाई और ग्रामीणों की दिनचर्या पटरी पर लौट सके।
