नवनियुक्त आंगनवाड़ी कार्यकात्रियों को दिया गया प्रशिक्षण

Spread the love

सोनभद्र।  बाल विकाश परियोजना अधिकारी सुभाष कुमार मौर्य द्वारा शुक्रवार को सभी नवनियुक्त आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को बधाई देते हुए पोषण के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने हेतु प्रेरित किया गया। उक्त आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में पिरामल फाउडेशन से वीरेंद्र कुमार पाण्डेय द्वारा आंगनवाड़ी के समस्त 6 कार्यों अनुपूरक पोषाहार वितरण, टिकाकरण, स्वास्थ जांच, स्वास्थ्य एवं पोषण परामर्श ,संदर्भन सेवाएं, समेत बच्चों की वृद्धि निगरानी कुपोषित बच्चों की पहचान समेत गर्भवती माता की जांच एवं देखभाल एवं ग्राम स्वास्थ्य स्वक्षता एवं पोषण दिवस  के बारे में विस्तृत चर्चा किया गया एवं रॉकेट लर्निंग के जनपद प्रतिनिधि ऋषिकेश प्रियदर्शी द्वारा शिक्षा के बारे में जानकारी दी गई। उक्त कार्यशाला मे  मुख्य सेविका अशोक कुमारी सुशीला देवी समेत पिरामल फाउंडेशन से फेलो सृष्टि भुजेल, अनामिका द्विवेदी ने सहयोग प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *