बिरहोर समुदाय के लिए चट्टी बरियातू कोयला परियोजना की ओर से पोषण सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित

Spread the love

हजारीबाग।चट्टी बरियातू कोयला खनन परियोजना के कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व  पहल के अंतर्गत मंगलवार को बिरहोर टोली में पोषण सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बिरहोर समुदाय के 32 परिवारों को अंडे और गुड़ वितरित किए गए।

गौरतलब है कि बिरहोर समुदाय को विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह  के रूप में चिन्हित किया गया है। इस पहल का उद्देश्य समुदाय को कुपोषण और गरीबी से लड़ने में प्रत्यक्ष सहायता प्रदान करना है।

इस अवसर पर कई गणमान्य अतिथियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इनमें विजय किशोर, महाप्रबंधक (मानव संसाधन),  शक्ति बरनवाल, सहायक महाप्रबंधक (कोयला डिस्पैच एवं बिलिंग),झरिलाल महतो, मुखिया,चट्टी बड़ीयातू ग्राम पंचायत,यतीश कुमार,उप महाप्रबंधक (खनन),  बी. नवीन कुमार, उप महाप्रबंधक (सीडी-सीएसआर),दिवाकर मिश्रा,वरिष्ठ प्रबंधक (कोयला डिस्पैच) एवं  देबांकुर तालुकदार, कार्यपालक (सीडी-सीएसआर) उपस्थित थे।

यह कार्यक्रम कंपनी की सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना और समाज के सबसे कमजोर वर्गों के उत्थान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ है। इससे न केवल समुदाय को आवश्यक पोषण सहायता प्राप्त हुई, बल्कि उनमें विश्वास और आशा का संचार भी हुआ। भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रमों को नियमित रूप से आयोजित करने की योजना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *