श्री सर्वेश्वरी समूह ने किया होनहार विद्यार्थियों को पुरस्कृत

Spread the love

वाराणसी/ अघोर पीठ, श्री सर्वेश्वरी समूह संस्थान देवस्थानम्, अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम, पड़ाव, वाराणसी केप्रांगण में संचालित अवधूत भगवान राम नर्सरी विद्यालय के नर्सरी से लेकर कक्षा 5 तक के विद्यार्थियों को सत्र 2024-25 में विद्यालय द्वारा आयोजित खेलकूद एवं शैक्षिक प्रतिस्पर्धाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर आश्रम प्रांगण के विद्यालय परिसर में आयोजित एक सादे समारोह में सर्वेश्वरी समूह के उपाध्यक्षद्वय डॉ० ब्रजभूषण सिंह एवं सुरेश सिंह, संयुक्त मंत्री अरविन्द सिंह, प्रचार मंत्री पारसनाथ यादव, सदस्य डॉ० वामदेव पाण्डेय तथा विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य अशोक सिंह, देशरत्न पाण्डेय, सर्वेश्वरी टाइम्स के संपादक विनय कुमार सिंह, पूर्व प्रधान जलीलपुर, पड़ाव, श्रीप्रकाश सिंह, संस्था के सदस्य अशोक पाण्डेय आश्रमवासी पृथ्वीपाल सिंह, पूर्व प्रधानाध्यापक श्री रमेश कुमार सिंह ने कुल 88 विद्यार्थियों को पुरष्कार स्वरूप स्मृतिचिह्न, ट्राफी तथा पठन-पाठन सामग्री प्रदान कर प्रोत्साहित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डी के सिंह ने आभार-ज्ञापन किया और सञ्चालन अध्यापक विजय प्रताप ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी अध्यापक-अध्यापिकाओं तथा विद्यार्थिओं के साथ-साथ उनके अभिभावक भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *