डीएम व एसपी ने निर्माणाधीन तहसील ओबरा के भवन का  किया  औचक निरीक्षण

Spread the love

सोनभद्र। जिलाधिकारी बी0एन0सिंह व पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने निर्माणाधीन तहसील ओबरा के भवन का औचक निरीक्षण  किया  । निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण एजेन्सी सी0एम0डी0एस0 को निर्देशित करते हुए कहा कि तहसील भवन के निर्माण कार्य में तेजी लायी जाये और निर्माण कार्य ससमय गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण किया जाये जिससे कि तहसील का संचालन नये भवन से जल्द प्रारम्भ हो सके इस दौरान जिलाधिकारी ने निर्माणधीन तहसील  भवन के विभिन्न कक्षों को देखे और निर्माण कार्य के गुणवत्ता बेहतर करने हेतु निर्देशित किये। इस मौके पर उप जिलाधिकारी विवेक सिंह ओबरा, सी0ओ0 ओबरा, जे0ई0 सी0एम0डी0एस0, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य सम्बन्धि अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *