अर्पिता महिला मंडल द्वारा पियाऊ का उद्घाटन

Spread the love

रांची ।समाज सेवा के अपने अभियान को आगे बढ़ाते हुए गर्मी के मौसम में लोगों को राहत देने के लिए अर्पिता महिला मंडल की ओर से सीसीएल दरभंगा हाउस परिसर और राजभवन के सामने एक पियाऊ का उद्घाटन किया गया। इसका उद्घाटन महिला मंडल की अध्यक्षा प्रीति सिंह के द्वारा किया गया।

उदघाटन के बाद पियाऊ से राहगीरों और जरूरतमंद स्थानीय लोगों को ठंडा पानी, ज़ीरा पानी, लड्डू और छाछ वितरित की गई। इस सेवा का लोगों ने भरपूर लाभ उठाया और मंडल के इस कार्य की सराहना की।

इस कार्यक्रम में प्रीति सिंह, रीता तिवारी, लीना शरण, नीरजा कुमारी, नूतन झा, झूमा चौधरी, नीतू गुप्ता, सोनल, मोनालिसा, सुधा सिंह, संगीता सिंह तथा कमेटी सदस्य त्रिवेणी इनामदार, नीता लाल और मनीषा सिंह, कविता झा, पूनम झा एवं बड़ी संख्या में आस पास के लोग मौजूद रहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *