इफको फूलपुर ने चौपाल लगाकर नैनो यूरिया प्लस एवं नैनो डीएपी के प्रयोग के बारे में बताया

Spread the love

प्रयागराज फूलपुर।इफको फूलपुर इकाई के निकट स्थानीय गांव पूरे का भुलई, बाबूगंज में इकाई फूलपुर इकाई की टीम ने जाकर  पंचायत भवन में किसान चौपाल लगाया जिसमें किसानों को बाजारा, मूँग व धान की फसल पर  नैनो यूरिया प्लस एवं नैनो डीएपी के प्रयोग के बारे में बताया  । टीम ने छिड़काव की विधि, इसकी मात्रा तथा इसके लाभ के बारे में बताया। वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक (इकाई प्रमुख) संजय कुदेशिया ने किसानों से वार्ता की तथा कहा कि नैनौ उर्वरक का प्रयोग लाभकारी होने के साथ साथ मिट्टी को बंजर होने से भी बचाता है। उन्होनें कहा कि आप सभी किसान इसका प्रयोग करें और यदि कोई समस्या हो तो हमारी टीम से सम्पर्क करें, हम तुरंत मदद मुहैया करवायेंगे। नैनो उर्वरक के बारे में जागरूकता अति आवश्यक है। चौपाल में किसानों ने नैनो यूरिया प्लस एवं नैनो डीएपी के प्रति उत्साह दिखाया।  दो किसानों ने तुरंत इसका इस्तेमाल अपने लगने वाली फसल मूंग तथा बाजरे हेतू बीज शोधन आज करके बुआई की ।इस दौरान कोर्डेट प्रचार्य डॉ हरिशचन्द्र, जनसम्पर्क अधिकारी स्वयम् प्रकाश, प्रबंधक प्रशिक्षण अनुराग तिवारी, इफको इम्पलाइज संघ के महामंत्री विजय कुमार यादव, राजेश सिंह, दया शंकर त्रिपाठी, ग्राम प्रधान पुष्पा देवी, किसान कमलेश कुमार, जगदेव प्रसाद चौधरी, गुलाब सिंह, लाल चंद्र विश्वकर्मा, अबरार, आलोक यादव, भानू प्रताप पटेल मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *