शिवसागर में अखिल असम भोजपुरी परिषद की पहल : 15 दिवसीय बिहू नृत्य कार्यशाला का सफल समापन

शिवसागर । असम: अखिल असम भोजपुरी परिषद शिवसागर जिला समिति द्वारा आयोजित 15 दिवसीय बिहू नृत्य कार्यशाला का सफल समापन हुआ। यह कार्यशाला 23 मार्च से 5 अप्रैल तक रंगपुर राष्ट्रभाषा हाई स्कूल में आयोजित की गई थी।

NTPC

इस कार्यशाला में 50 से अधिक प्रशिक्षुओं ने भाग लिया और समूह प्रस्तुतियों का आयोजन किया। सभी प्रशिक्षकों को उनकी मेहनत और समर्पण के लिए धन्यवाद दिया गया, जिन्होंने इस कार्यशाला को सफल बनाया।

सभी प्रतिभागियों को उनकी उत्साहवर्धक और आशीर्वाद के लिए भागीदारी प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इसके अलावा, सभी प्रशिक्षकों को मोमेंटो और फुलाम गामोसा से सम्मानित किया गया ।

कार्यशाला के समापन समारोह में रंगपुर राष्ट्रभाषा हाई स्कूल के प्रिंसिपल माननीय निरजोरा चेतिया जी ने रिबन काटकर समारोह का उद्घाटन किया। शिवसागर जिला बिहू कृष्टि दल के महासचिव श्री जोगेन गोगोई समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

कार्यक्रम में अन्य अतिथियों में जातीय संग्रामी सेना के अध्यक्ष सीतू बरुआ, असमिया युवा मंच के रिदिप डेका, अनुसूचित छात्र संस्था के सचिव मृदुल दास, पद्मा चेतिया, ज्यज्योति गोगोई, प्रसिद्ध लेखक पल्लवी बुरागोहांए, अखिल ताई आहोम छात्र संगठन के अग्रिम बोर्गोहेन, अवनीता बोरा, भोजपुरी परिषद के केंद्रीय सांगठनिक सचिव अरुण सिंह, केंद्रीय उपाध्यक्ष अनील गुप्ता जी , जिला अध्यक्ष बिट्टू गुप्ता, सचिव पिंटू पाठक , राकेश शर्मा , रौशन साहनी, कामेश्वर साहू, दीपक शर्मा , श्रीराम शुक्ला जी , नवीन त्रिपाठी, अरुण ठाकुर , सुभाष माला, संदीप यादव , राधेश्याम श्रीवास्तव, विनोद राय , चंदन गिरी , टिंकू सिंह,महिला अध्यक्ष गायत्री देवी, महिला सचिव वाणी झा, अनीता देवी, मोनिशा बरूआ गुप्ता, मालती शर्मा , रंजू देवी,शीला ठाकुर शर्मा , रीना शर्मा ,और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

असम के कला संस्कृति को विश्व रूप में प्रचलित करने के लिए भोजपुरी परिषद ने अपनी भूमिका निभाने का अपना कर्तव्य बताया। कार्यक्रम के अंत में, सभी का आशीर्वाद और समर्थन की कामना की गई।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *