अखिल असम भोजपुरी परिषद ने मुकौली बिहू में किया पारंपरिक नृत्य प्रदर्शन,दर्शकों का मन मोहा

Spread the love

शिवसागर, असम ।– रंगाली बिहू के पावन अवसर पर अखिल असम भोजपुरी परिषद, महिला समिति शिवसागर, हुसोरी दल ने जयसागर आंचलिक समिति द्वारा आयोजित मुकौली बिहू कार्यक्रम में भाग लेकर अपनी परंपरागत नृत्य कला का शानदार प्रदर्शन किया।

यह आयोजन ऐतिहासिक स्थल तलातल घर के खुले मैदान में आयोजित किया गया था, जहां परिषद की टीम ने अपने मनमोहक बिहू नृत्य से दर्शकों का दिल जीत लिया। परिषद के सदस्यों ने इस सांस्कृतिक आदान-प्रदान को एक यादगार अनुभव बताया और असमिया समाज के साथ जुड़ाव को लेकर गर्व व्यक्त किया।

अखिल असम भोजपुरी परिषद ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को हार्दिक धन्यवाद देते हुए उनके स्नेह और सहयोग की सराहना की। परिषद ने रंगाली बिहू की शुभकामनाएं देते हुए सभी को इस पर्व की बधाई दी।

यह आयोजन ना केवल सांस्कृतिक एकता का प्रतीक बना, बल्कि विभिन्न समुदायों के बीच आपसी सौहार्द और परंपराओं के आदान-प्रदान को भी मजबूती प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *