भदोही : शासन के मंशानुरूप जनपद के सभी तहसीलों में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

Spread the love

जनमानस की शिकायतों का निराकरण,प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता- अपर जिलाधिकारी 

राजस्व व जमीन प्रक अपर रण शिकायत के निस्तारण हेतु राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर स्थलीय मुआयना कर तैयार करें स्पॉट नोट- सीडीओ 

भदोही/ जन शिकायतो के त्वरित निस्तारण एवं कार्यवाही के दृष्टिगत ‘‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’’ जनपद के सभी तहसीलों में आयोजित किया गया। तहसील भदोही में मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 शिवाकांत द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी कुंवर वीरेंद्र मौर्य, पुलिस उपाधीक्षक, सीएमओ डॉ संतोष चक, उप जिलाधिकारी श्याममणि त्रिपाठी, तहसील ज्ञानपुर में अपर जिलाधिकारी न्यायिक शिव नारायण सिंह,उप जिलाधिकारी अरूण गिरि ,तहसील औराई में उप जिलाधिकारी बरखा सिंह व अन्य अधिकारियो द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित होकर फ़रियादियों की समस्याओ को गंभीरता से सुनकर निस्तारण किया गया।

           सभी तहसीलों में अपर जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम मेें सुशासन आधारित लगायें गये विभिन्न कैम्पो- बाल विकास पुष्टाहार विभाग, आयुष्मान गोल्डेन कार्ड, परिवार नियोजन, समाज कल्याण विभाग द्वारा वृद्धावस्था पेंशन, महिला कल्याण विभाग द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के उन्नयन हेतु विविध योजना मिशन शक्ति, राजस्व विभाग हेल्प डेस्क, जागरूकता हेतु लगाये गये। तहसील भदोही में लगाये गये कैम्प का एडीएम,सीडीओ ने निरीक्षण करते हुयें उनके द्वारा लाभार्थियों को दी जाने वाली योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी ली।

अपर जिलाधिकारी ने तहसील भदोही के संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनकर त्वरित निस्तारण करते हुए सुशासन को स्थापित किया। साथ ही आईजीआरएस में प्राप्त लोक शिकायतों का निस्तारण, ऑनलाईन ‘‘सर्विस डिलीवरी’’ की सेवाओं में वृद्धि किया गया। अपर जिलाधिकारी वि0 रा0 कुंवर वीरेन्द्र मौर्य  ने फरियादियों की शिकायतों को गम्भीरता से सुनते हुए गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध समाधान करने का निर्देश दिया। कानूनगो व लेखपाल को निर्देशित किया कि जमीन सम्बन्धी मामले में पुलिस टीम के साथ समन्वय व सहयोग बनाते हुए निस्तारण सुनिश्चित कराये। उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कुछ ऐसे मामले होते है जो दो या तीन विभागों के मध्य संयुक्त रहता है।

      अपर जिलाधिकारी ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस पर प्राप्त प्रार्थना पत्रो को अधिकारी गुणवत्तापूर्ण ढंग से एक सप्ताह केे अन्दर निस्तारण कराना सुनिश्चित कराये। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस पर प्राप्त प्रार्थना पत्रो को अधिकारी गुणवत्तापूर्ण ढंग से एक सप्ताह केे अन्दर निस्तारण कराना सुनिश्चित कराये। ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण न पाये जाने पर सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी।

अपर जिलाधिकारी के समक्ष विभिन्न विभागो से सम्बन्धित तहसील भदोही में कुल 47 फरियादियो के द्वारा अपनी समस्याओ से अवगत कराया गया। जिसमें से अपर जिलाधिकारी द्वारा मौके पर 05 शिकायतों का त्वरित निस्तारण करते हुए शेष शिकायतों का ससमय व प्रभावी समाधान सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। तहसील औराई में उप जिलाधिकारी के समक्ष कुल प्राप्त 42 में से 06 प्रार्थना पत्रो को मौके पर ही निस्तारित करते हुये शेष 42 प्रार्थना पत्रो को सम्बन्धित विभाग के अधिकारियो को निर्धारित समय सीमा के अन्दर गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित करने का निर्देश दिया गया। तहसील ज्ञानपुर में सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा प्राप्त शिकायत 26 में से 07का त्वरित निस्तारण करते हुए शेष के लिए राजस्व व पुलिस टीम को निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *