सदस्य राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग ने किया जनपद में संचालित विभिन्न केन्द्रों का व्यापक निरीक्षण 

Spread the love

भदोही- उ0प्र0 राज्य महिला आयोग के सदस्य प्रतिभा कुशवाहा द्वारा आज  जिला जेल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान 05 महिला बन्दी संरक्षित रहीं। महिला बन्दियों का स्वास्थ्य परीक्षण, भोजन एवं कपडों की सुविधा के बारे में जानकारी ली गयी। जिला जेल में साफ-सफाई आदि की व्यवस्था उत्तम पाई गयी।
 सदस्या द्वारा समय पूर्वान्ह 10ः37 बजे महाराजा चेतसिंह राजकीय चिकित्सालय, ज्ञानपुर  में इमरजेंसी व विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने कई मरीजों से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली।  मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एवं समस्त डॉक्टर उपस्थित रहे। मरीजों से पूछने पर जानकारी मिली डॉक्टरों द्वारा बाहर की दवा लिखी जाती है जो एक गम्भीर विषय है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शासन मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसलिए स्वास्थ्य सेवाएं ऐसी रखें कि मरीजों को बेवजह परेशान न होना पड़े।

    तद्पश्चात  सदस्या द्वारा वृद्धा आश्रम, खरहटी मोहाल, गोपीगंज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 70 वृद्धजन संरक्षित मिले एवं वृद्धजनों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जाना। वृद्धों को सदस्या द्वारा भोजन एवं फल वितरण किया गया इसके बाद सर्दी से बचने के लिए क्या उपाय किये गये है। वृद्धजनों से मुलाकात करने पर पता चला कि सभी वृद्धों को वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रही है। जिससे सदस्या द्वारा नाराजगी व्यक्त की गयी। हिदायत दी गयी की 01 माह के अन्दर पेंशन से सम्बन्धित समस्त कार्यवाही पूर्ण की जाय ।

     सदस्या द्वारा विकास खण्ड डीघ के आंगनबाड़ी केन्द्र, दरवासी का औचक निरीक्षण किया गया।  05 गर्भवती महिलाओं को गोद भराई कर फल एवं मिठाई दी गयी एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, वाहिदा नगर को निरीक्षण कर बच्चों को फल-मिठाई आदि दी गयी। विद्यालय की छात्राओं से बातचीत की साथ ही विद्यालय की व्यवस्था की जानकारी जी गयी। साफ-सफाई की व्यवस्था ठीक पायी।

        निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक, समाज कल्याण अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, जिला प्रोबेशन कार्यालय से राजकुमार गुप्ता, सत्येन्द्र पाण्डेय, वीरेन्द्र कुमार एवं प्रधानाध्यापक व आंगनबाडी कार्यकत्री उपस्थिति रही। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *