अजीरेश्वर धाम पर अखंड हरिकीर्तन में महिला मंडल की मनमोहक प्रस्तुति पर झूमे श्रोता

Spread the love

बीजपुर /सोनभद्र। अजीरेश्वर धाम जरहा में एक माह तक चलने वाले अखंड हरिकीर्तन के 19 वें दिन महिला मंडल टीम की मनमोहक अखंड हरिकीर्तन के दौरान महिलाओं की टीम ने मधुर स्वर में तरह तरह की धुन पर कीर्तन कर पंडाल में बैठे श्रोताओं को झूमने पर विवश कर दिया। इसके एक दिन पहले बाल कलाकारों ने भी कीर्तन में अपने सुरों का जलवा बिखेर कर अखंड हरिकीर्तन में चार चांद लगाया था। बताते चले कि 16 मार्च सुबह 9 बजे से आरम्भ होकर अखंड हरिकीर्तन 14 अप्रैल सुबह 9 बजे सम्पूर्ण मानस पाठ के बाद विशाल भंडारे के साथ सम्पन्न होगा।
   इस दौरान महीने भर तक अनवरत चलने वाले कीर्तन में भाग लेने वाली सभी कीर्तन मंडली को अजीरेश्वर धाम परमार्थ जनसेवा ट्रस्ट अध्यक्ष एवं न्यास कर्ता श्री राजेन्द्र सिंह बघेल द्वारा सम्मानित किया जाएगा।इस अवसर पर उपस्थित सपरिवार राजेन्द्र सिंह बघेल सहित क्षेत्र के प्रतिष्ठितजन रामप्रकाश पांडेय त्रिभुअन नारायण सिंह डॉ,ब्रह्मजीत सिंह ग्राम प्रधान पति विनोद भारती राहुल सिंह श्यामसुंदर जायसवाल नन्दा गुप्ता अनुल शर्मा सहित अनेक  लोगों ने कीर्तन मंडली में भाग लेने वाले गायक कलाकारों का हौशला बढ़ाया और समय समय पर क्षेत्र वासियों से कीर्तन में मौजूद होकर पुण्य के भागीदार बनने का आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *