रेरा एजेन्टस का चार दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, अध्यक्ष रेरा ने सफल प्रशिक्षणर्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किये
लखनऊः भू-सम्पदा सेक्टर में उपभोक्ताओं के हितों एवं भू-सम्पदा सेक्टर के संवर्धन एवं सुनियोजित पारदर्शी पक्रिया के दृष्टिगत उत्तर प्रदेश भू-सम्पदा (रेरा) द्वारा रेरा एजेन्टस प्रशिक्षण कार्यक्रम को संचालित किया जा रहा है। सफल प्रशिक्षणर्थियों को रेरा द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए उ0 प्र0 रेरा में पंजीकृत कराये जाने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जा रही है, भू-समपदा क्षेत्र में होमवायर्स के हितों के दृष्टिगत यह महत्वपूर्ण पहल है। जिसके क्रम में ही आज अध्यक्ष उ0 प्र0 रेरा द्वारा चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में 67 पशिक्षित सफल भू-सम्पदा एजेन्टस को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इसके पूर्व भी अध्यक्ष उ0 प्र0 रेरा द्वारा तीन बैच्स के सफल एवं प्रशिक्षित भू-सम्पदा एजेन्टस को प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए उ0 प्र0 रेरा में पंजीकरण हेतु मार्ग-प्रशस्त किया गया है। अध्यक्ष उ0 प्र0 रेरा की प्रेरणा एवं उनके सफल मार्ग दर्शन मे भू-सम्पदा के क्षेत्र में यह महत्वपूर्ण पहल है।

प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष रेरा, संजय आर भूसरेडडी ने कहा कि पहले यूपी रेरा एजेंट एजेंसी के लिए कोई भी व्यक्ति अप्लाई करता था और उसको एजेंट बना दिया जाता था, बिना उसके ज्ञान हुनर को देखें, खास करके रेरा के लॉ पर। अब रेरा द्वारा नई व्यवस्था के तहत अब एजेंटस को चार दिन का अनिवार्य प्रशिक्षण प्राप्त करना होगा। इसके लिए रेरा द्वारा दो प्रशिक्षण केन्द्र संचालित किये जा रहे है। एक लखनऊ दूसरा गौतमबुद्ध नगर में है। अभी तक रेरा द्वारा आठ बैचेस का प्रशिक्षण पूर्ण हो चुका है। यह चैथा और छठा बैच था जो आरएलबी में लखनऊ में ट्रेनिंग संपन्न हुई।
अध्यक्ष रेरा ने बताया कि होम बायर जो परेशान रहता है उसे अब परेशानी से नही गुजरना पडे़गा। क्योकि एजेन्टस का संपूर्ण व्योरा उसके पास उपलब्ध रहेगा। शिकायते अब कम से कम होगी। इस अवसर पर सचिव उ0 प्र0 रेरा, प्रमोद कुमार उपाध्याय, प्रमुख सलाहकार अबरार अहमद, वित्त परामर्शदाता सुधांशु त्रिपाठी, सयुक्त सचिव उमाशंकर सिंह सहित रेरा के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
