एनटीपीसी बाढ़ ने अपनी उत्पादन क्षमता को और सुदृढ़ किया

Spread the love

एनटीपीसी बाढ़ की यूनिट #3 (660 मेगावाट) ने फुल लोड ऑपरेशन किया पूरा, ऊर्जा आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम

पटना,: एनटीपीसी बाढ़ सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट (एसटीपीपी) की स्टेज-I, यूनिट #3 (660 मेगावाट) ने आज 17:38 बजे पहली बार फुल लोड ऑपरेशन हासिल कर लिया। यह ऐतिहासिक उपलब्धि  सुदीप नाग, आरईडी (ईस्ट-I),  जी श्रीनिवास राव, ईडी बाढ़, के एन रेड्डी, ईडी-(पीएम) और बाढ़ परियोजना टीम व एसोसिएट्स की उपस्थिति में प्राप्त की गई।

इस सफलता के साथ, एनटीपीसी बाढ़ ने अपनी उत्पादन क्षमता को और सुदृढ़ किया है, जो देश को विश्वसनीय और सतत ऊर्जा आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह उपलब्धि टीम बाढ़ की कड़ी मेहनत, समर्पण और अथक प्रयासों का प्रमाण है, जो एनटीपीसी की ऊर्जा सुरक्षा में योगदान की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *