वीएनजीआईसी ग्राउंड में ‘‘उत्तर प्रदेश, देश का ग्रोथ इंजन’’ थीम पर जनपद में त्रिदिवसीय प्रदर्शनी मेला का हुआ भव्य शुभारंभ

Spread the love

उत्तर प्रदेश सरकार के उत्कर्ष के 08 वर्ष आधारित विकास पुस्तिका का हुआ विमोचन

लघु फिल्मों के माध्यम से उत्तर प्रदेश की विकास गाथा का किया गया प्रदर्शन, विभागों के स्टॉल्स पर योजनाओं की मिली जानकारी

भदोही । प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा एवं सुशासन की नीति के 08 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ‘‘यू0पी0 भारत का ग्रोथ इंजन’’ की थीम आधारित उत्तर प्रदेश सरकार के ऐतिहासिक 8 वर्ष पूर्ण होने एवं केंद्र सरकार के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में, जनपद  में त्रिदिवसीय विकास मेला का भव्य शुभारंभ वीएनजीआईसी ज्ञानपुर ग्राउंड में मुख्य अतिथि जीत सिंह खरवार उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग, डीएम, एसपी, सीडीओ द्वारा एवं विकास खण्ड भदोही सभागार में विधायक औराई दीनानाथ भाष्कर द्वारा किया गया। साथ ही सभी विधानसभा, विकास खण्ड एवं नगरीय निकायों में भी शानदार व बेमिसाल मेले का आगाज हुआ। कार्यक्रम में विकास पुस्तिका का विमोचन, लगभग 40 विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं व परियोजनाओं पर आधारित विकास प्रदर्शनी, थीम आधारित विचार संगोष्ठी/संवाद सम्मेलन, 08 वर्ष उपलब्धि विशेष एवं महाकुम्भ प्रयागराज-2025 लघु फिल्म का प्रदर्शन, विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं में 500 से अधिक लाभार्थियों को टूल किट, प्रतिकात्मक चेक, आगनबाड़ी नियुक्ति पत्र, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास चाभी आदि वितरण किया गया।
आयोजन स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने वाले स्टॉल लगाए गए। इन सभी स्टॉलों का जीत सिंह खरवार, मिठाई लाल जिलाध्यक्ष भाजपा दीपक मिश्रा, व अन्य अतिथियों ने निरीक्षण किया। महोत्सव के दौरान, विभिन्न सरकारी विभागों ने जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया।
  इस मौके पर महाकुंभ पर आधारित एवं प्रदेश की 8 वर्ष की उपलब्धियो पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया।  विभिन्न स्कूलों की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए एवं सरगम गीत पार्टी घनश्याम शुक्ला, लक्ष्मी रागनी सांस्कृतिक दल द्वारा प्रदेश सरकार की उपलब्धियो पर आधारित लोकगीत प्रस्तुत किया गया ।
इस मौके पर अतिथियों द्वारा विभिन्न विभाग के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र/ उपकरण वितरण किया गया। दिव्यांगजनों को 100 ट्राई साइकिल व 25 मोटराईड ट्राईसाईकिल व सहायक उपकरण वितरण, छात्राओं को ओ लेवल सर्टिफिकेट का वितरण ,आयुष्मान कार्ड का वितरण,एनआरएलएम के अंतर्गत ई रिक्शा चाबी वितरण, मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरण, टीवी मुक्त भारत के अंतर्गत पोषण पोटली सहित उद्यान विभाग, कृषि विभाग, समाज कल्याण, आईसीडीएस, स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगभग 500 से अधिक लाभार्थियों को लाभपरक योजनाओं से आच्छादित किया गया।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी कुंवर वीरेन्द्र मौर्य, सीएमओ डॉ0 संतोष कुमार चक, उप निदेशक कृषि डॉ0 अश्वनी सिंह, जिला विकास अधिकारी ज्ञानप्रकाश, परियोजना निदेशक आदित्य कुमार, उपायुक्त मनरेगा राजा राम, आदि जनपदीय अधिकारीगण, जनप्रतिनिधि, पत्रकार बन्धु, छात्र-छात्रा, गणमान्य व्यक्ति व जनपदवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *