एनटीपीसी में जल संरक्षण का लिया गया संकल्प

रायबरेली । एनटीपीसी ऊंचाहार में विश्व जल दिवस के अवसर पर जल है तो कल है के अभियान को गति देने के लिए जल के संरक्षण हेतु शपथ ली गई । परियोजना के महाप्रबंधक ( अनुरक्षण एवं प्रचा लन) आशुतोष विश्वास ने सभी कर्मचारियों को शपथ दिलाई तथा ग्लेशियर बचाने के मिशन को संबल प्रदान किया। इस अवसर पर एनटीपीसी के निदेशक ( प्रचालन)का संदेश पढ़ा गया। अपर महाप्रबंधक प्रीति सिन्हा ने सभी का स्वागत किया और कार्यक्रम की रूपरेखा बताई। सिन्हा ने बताया कि आसपास के छह गांवों के विद्यालयों में जलसंरक्षण संबंधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और बच्चों को पर्यावरण एवं जल संरक्षण के लिए जागरूक किया जाएगा। उपमहाप्रबंधक आनंद लोहकरे ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया तथा भावी आयोजनों की जानकारी प्रदान की।इस अवसर पर सभी विभागाध्यक्ष, यूनियन एवं एसोसिएशन के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में एनटीपीसी कर्मचारी उपस्थित रहे।

NTPC
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *