पंकज त्रिपाठी और अशोक पाठक द्वारा राग दरबारी के अंश भाग पाठन ने जीता दर्शकों का दिल
इंडियन फारमर्स फर्टिलाइजर कोआपरेटिव लिमिटेड के भाषा, साहित्य एवं संस्कृति प्रकोष्ठ ने किया उत्सव का आयोजन
लखनऊ । श्रीलाल शुक्ल जन्मशती उत्सव 20 मार्च को गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर प्रेक्षागृह में आयोजित किया गया। इंडियन फारमर्स फर्टिलाइजर कोआपरेटिव लिमिटेड के भाषा, साहित्य एवं संस्कृति प्रकोष्ठ की ओर से इस उत्सव का आयोजन किया गया। छह सत्रों वाले इस कार्यक्रम का उद्घाटन जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल महामहिम मनोज सिन्हा के द्वारा किया गया। सूर्यप्रताप शाही कृषि मंत्री (उत्तर प्रदेश), जे पी एस राठोर मानीय सहकारिता मंत्री (उत्तर प्रदेश), दिलीप संघानी, अध्यक्ष इफको, डॉ॰ उदय शंकर अवस्थी, प्रबंध निदेशक इफको ने कार्यकर्म को अपनी उपस्थिति से सुशोभित किया।
पहला सत्र सुबह 10:30 बजे से सुबह 11:30 बजे तक चला, जिसमें चित्र और पुस्तक प्रदर्शनी का उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महामहिम मनोज सिन्हा, उपराज्यपाल जम्मू-कश्मीर द्वारा किया गया। इस ही सत्र में कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण जनप्रसिद्ध अभिनेता पंकज त्रिपाठी और उभरते अभिनेता अशोक पाठक द्वारा किया गया एक मन लुभावन अंश पाठ ने श्रीलाल शुक्ल द्वारा रचित राग दरबारी के किरदारों को जीवंत रूप दे दिया।
दूसरे सत्र को शीर्षक ‘श्रीलाल शुक्ल : कुछ रंग, कुछ राग’ दिया गया जो सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चला। इसमें वरिष्ठ लेखक महेंद्र भीष्म श्रीलाल शुक्ल की रचना यात्रा के बारे में अपने विशेष अंदाज में दर्शकों को अवगत करवाया। उत्तर प्रदेश सरकार के सहकारी मंत्री जे.पी.एस. राठौर और उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री माननीय सूर्य प्रताप शाही भी इस सत्र में अपने विचार प्रकट करते हुए अपने जीवन में साहित्य और श्रीलाल शुक्ल से जुड़े अपने अनुभवों को दर्शकों से साझा किए। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि महामहिम मनोज सिन्हा, उपराज्यपाल जम्मू-कश्मीर ने हिन्दी साहित्य में श्रीलाल शुक्ल की रचनाओं के अभूतपूर्व योगदान को अंकित करते हुए अपने व्यक्तिगत जीवन के अनुभवों को दर्शकों के सामने प्रस्तुत किया।
तीसरा सत्र ‘राग दरबारी : कल आज और कल’ दोपहर 2:30 से दोपहर 3:30 बजे तक चला। इस सत्र में किस्सागो हिमांशु वाजपेई, साहित्यकार डॉ॰जय प्रकाश कर्दम तथा सम्पादक आशुतोष शुक्ल ने आज के आधुनिक जीवन में राग दरबारी की प्रासंगिकता पर एक व्यापक शास्त्रार्थ किया। सत्र की अध्यक्षता इफको के अध्यक्ष दिलीप संघाणी करेंगे।

चौथा सत्र दोपहर 3:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक चला। इस सत्र में श्रीलाल शुक्ल के जीवन और कर्म पर कवि-फिल्मकार देवी प्रसाद मिश्र द्वारा बनाई गई लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया।
पांचवा सत्र ‘स्मृतियों के आईने में श्रीलाल शुक्ल शाम ‘शाम 4 :30 बजे से 5:30 बजे के बीच आयोजित हुआ। इस सत्र में वरिष्ठ कवि नरेश सक्सेना, लेखक-अनुवादक वंदना मिश्र, लेखक-संपादक अखिलेश, कथाकार शिवमूर्ति, रेडियो प्रोड्यूसर अनामिका श्रीवास्तव और युवा लेखक उत्कर्ष शुक्ल के साथ-साथ इफको के प्रबंध निदेशक डॉ॰उदय शंकर अवस्थी ने भी इस सत्र में भाग लिया।
शाम 6 से शाम 7 बजे के बीच आयोजित छठे और अंतिम सत्र में दर्पण नाट्य मंच, लखनऊ के कलाकारों द्वारा श्रीलाल शुक्ल की कालजयी कृति ‘राग दरबारी‘ पर आधारित नाटक ‘कहानी शिवपाल गंज की ‘ की एक अद्भुत प्रस्तुति दी गई। इफको के प्रबंध निदेशक डॉ॰उदय शंकर अवस्थी ने सभी कलाकारों का मंच पर सम्मान किया। कार्यक्रम की समाप्ति में डॉ॰ नलिन विकास, मुख्य प्रबंधक (भाषा, साहित्य एवं संस्कृति प्रकोष्ठ), इफको ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।