लखनऊ,: एनटीपीसी उत्तरी क्षेत्र मुख्यालय (एनआरएचक्यू), लखनऊ में 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया।
इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का वैश्विक विषय “स्वस्थ एवं सक्रिय वृद्धावस्था के लिए योग” (Yoga for Healthy Ageing) रहा।
इस विशेष अवसर पर दिवाकर कौशिक, क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (उत्तर), ने सभी कर्मचारियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए स्वस्थ एवं संतुलित जीवन के लिए योग को अपने दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
अपने संदेश में श एस. एन. पाणिग्रही, कार्यकारी निदेशक (मानव संसाधन), उत्तरी एवं दक्षिणी क्षेत्र, ने कर्मचारियों से स्वस्थ रहने तथा कर्मयोगी बनने का संदेश दिया।
इस अवसर पर राजेश झा, अपर महाप्रबंधक (टीएस) सहित विभिन्न विभागाध्यक्षों, वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों तथा उत्तरा क्लब के सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के अंतर्गत योग गुरु जय प्रकाश दुबे के मार्गदर्शन में कर्मचारियों ने कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार सामूहिक योगाभ्यास किया।
इस वर्ष की थीम “स्वस्थ एवं सक्रिय वृद्धावस्था के लिए योग” ने शारीरिक शक्ति एवं लचीलापन बढ़ाने, मानसिक स्वास्थ्य एवं स्मरण शक्ति को सुदृढ़ करने, स्वस्थ एवं सक्रिय वृद्धावस्था को प्रोत्साहित करने तथा निवारक स्वास्थ्य देखभाल एवं समग्र कल्याण में योग की महत्त्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया।
इस अवसर पर प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कर शारीरिक फिटनेस, मानसिक संतुलन तथा आंतरिक शांति को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया।
