सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथाज्ञान यज्ञ के समापन पर जिलाधिकारी ने जनपदवासियों के लिए सुख ,शांति की कामना की

Spread the love

भदोही /अध्यात्मिक मानव विश्व कल्याण ट्रस्ट ज्ञानपुर द्वारा मुखर्जी पार्क ज्ञानपुर में आयोजित 07 मार्च से प्रारम्भ सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथाज्ञान यज्ञ के समापन अवसर पर पहुंचे जिलाधिकारी विशाल सिंह ने कथावाचक श्री श्री कुणाल जी महाराज द्वारा पावन कथामृत का रस पान करते हुए उन्हें माल्यार्पण कर जनपदवासियों के लिए सुख ,शांति व सर्व मंगल कामना का आशीर्वाद लिया।

आयोजक शशिधर शुक्ला एवं टीम द्वारा बताया गया कि कथा के समापन के दिन 108 महिलाओं द्वारा कलश यात्रा दूधनाथ मंदिर से हरीहरनाथ मंदिर, जिला कारागार होते हुए प्रोफेसर कॉलोनी,महिला थाना से होते हुए डॉ. मुखर्जी पार्क में समाप्त हुआ।

सात दिवसीय श्रीमद भावावत कथाज्ञान यज्ञ में प्रिय भक्तानुरागी बंधू एवं भगिनियों ने आनंद कन्द यशुदा नंदन अकारण करूणा वरूणालय पिताम्बरधारी श्री कृष्ण की वांगमई प्रति मुर्ति श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 7 मार्च 2025, दिन शुक्रवार से 13 मार्च 2025, गुरुवार तक समय दोपहर 3 बजे से सायं 6 बजे तक काशी के प्रखर ववत्ता श्री श्री कुणाल जी महाराज के पावन कथामृत का रस पान भक्तों ने सपरिवार किया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *