डेल्टा रैंकिंग में जनपद भदोही के विकासखंड औराई को मिला देश में 22वां एवं उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान

Spread the love

*आंकाक्षी विकास खण्ड औराई को ओवर ऑल डेल्टा रैकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों व कर्मचारियों को दिया बधाई

भदोही / आकांक्षात्मक विकासखंड प्रोग्राम के अंतर्गत देशभर में चयनित 500 विकास खंडों में से उत्तर प्रदेश के जनपद भदोही के औराई विकासखंड को ओवरऑल डेल्टा रैंकिंग में देश में 22 वां स्थान,जबकि उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।

माह मार्च 2025 को समाप्त तिमाही के लिए आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम डेल्टा रैंकिंग में उत्तर प्रदेश जोन 2 में जनपद भदोही के विकासखंड औराई को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। ध्यातव्य है कि नीति आयोग के द्वारा जनपद भदोही में औराई को आकांक्षी ब्लॉक के रूप में चयनित किया गया था, जिसके तहत औराई ब्लॉक में 5 विषयगत क्षेत्र- स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा,कृषि व संबद्ध सेवाए, आधारभूत अवसंरचना, सामाजिक विकास सहित विभिन्न सूचकांकों पर उन्नति के लिए कार्य चल रहा है जिसको लेकर जिलाधिकारी शैलेष कुमार व मुख्य विकास अधिकारी द्वारा औराई ब्लॉक में अपेक्षित प्रगति के लिए कार्यक्रमों की सतत समीक्षा की जाती रही है।

 जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने बताया कि औराई ब्लॉक में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि समेत विभिन्न सूचकांकों पर विशेष ध्यान देकर जनसामान्य को लाभान्वित कराने के साथ ही अपेक्षित प्रगति दर्ज कराई गई, जिसका परिणाम रहा की नीति आयोग द्वारा जारी रैंकिंग में उत्तर  प्रदेश में औराई ब्लॉक को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। औराई विकासखंड की इस उपलब्धि से जिले के अन्य विकासखंडों को भी प्रेरणा मिलेगी और वे भी अपने क्षेत्र में विकास के कार्यों को गति देने के लिए प्रेरित होंगे।

प्रथम स्थान प्राप्त होने पर डीएम शैलेष कुमार व मुख्य विकास अधिकारी ने विकासखंड औराई के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों व सीएम फेलो डॉ मधु शास्त्री के कार्यों की सराहना करते हुए बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *