विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर आयोजित 

Spread the love

 भदोही । महिला कल्याण विभाग एवं जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत 08-15 मार्च 2025 के मध्य अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आज मनोज चाणक्य फान्टल विद्यालय, ज्ञानपुर में निवेदिता अस्थाना अपर जिला जज की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना से सम्बन्धित विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर तथा महिला बाजार महिला उद्यमियों के लिए स्टॉल के अन्तर्गत कटपुतली एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

अपर जिला जज द्वारा महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला, उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड व सामान्य), पति की मृत्युपरान्त निराश्रित महिला पेंशन, स्पॉन्सरशिप योजना, वन स्टॉप सेन्टर एवं 1098 चाइल्ड हेल्पलाईन का प्रचार-प्रसार एवं पात्र लाभार्थियों का योजना का आवेदन कराया गया एवं सरकार द्वारा संचालित हेल्पलाइन  टोल फ्री नंबर 1098 चाईल्ड लाईन, 1098 वीमेन पॉवर लाईन, 181 महिला हेल्पलाईन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाईन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 102 स्वास्थ्य सेवा एवं 108 एम्बुलेस सेवा आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी।

इस दौरान निवेदिता अस्थाना अपर जिला जज, जिला प्रोबेशन कार्यालय से राजकुमार गुप्ता, सोनी चौरासिया, आनन्द कुमार मौर्या, गोपाल कृष्ण यादव, कुणाल गुप्ता एवं काफी संख्या में शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *