खुर्ज़ा परियोजना में किया गया मैराथन का सफल आयोजन

Spread the love

बुलंदशहर। खुर्जा परियोजना में समस्त अधिकारियों तथा कर्मचारियों हेतु दिनांक 01.03.2025 को 10 किलोमीटर मैराथन वॉक 4.0 का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था। प्रात:काल पंजीकरण के पश्चात कार्यपालक निदेशक  कुमार शरद ने हरी झंडी दिखा कर मेन गेट से मैराथन को प्रारंभ किया। इसमें कुल 156 अधिकारियों/ कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। 

स्वस्थ कर्मचारी अधिक ऊर्जावान होते हैं, जिससे उनकी कार्यक्षमता बढ़ती है एवं कार्यस्थल पर उत्पादकता में वृद्धि भी होती है एवं इस मैराथन का मुख्य उद्देश्य सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली के प्रति जागरूक करना था। केएसटीपीपी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने इस आयोजन की प्रशंसा करते हुए टीएचडीसी प्रबंधन को ऐसे आयोजनों के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों को नियमित रूप से आयोजित किया जाना चाहिए ताकि कर्मचारियों को निरंतर प्रेरणा मिलती रहे और वे अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बने रहें। 

परियोजना प्रमुख श्री कुमार शरद ने इसे एक बेहतरीन पहल बताया जिससे कि परियोजना में कार्यरत लोगों की फ़िटनेस को बढ़ावा दिया जा सकेगा। इस कार्यक्रम को आयोजित करने में मानव संसाधन एवं प्रशासन विभाग की प्रमुख भूमिका रही।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *