सीएमपीडीआई के सीएमडी ने तीन-दिवसीय गोंदवाना क्लब क्रिकेट लीग का उद्घाटन किया

Spread the love

रांची ।  सीएमपीडीआई के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक  मनोज कुमार ने आज संस्थान के खेल मैदान में तीन-दिवसीय गोंदवाना क्लब क्रिकेट लीग-2025 टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इस टूर्नामेंट में महिलाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए प्रत्येक मैच में एक महिला खिलाड़ी अनिवार्य रूप से खेलेंगी और एक ओवर महिलाओं को समर्पित होगा, जहां महिला खिलाड़ी विशेष रूप से गेंदबाजी और बल्लेबाजी करेंगी।

इस अवसर पर कस्तूरी महिला सभा की अध्यक्षा श्रीमती रूपाली गुप्ता, वरीय सलाहकार (माइनिंग)  ए0के0 राणा, महाप्रबंधक व विभागाध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी एवं खेलप्रेमी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *