एसईसीएल मुख्यालय के 3 कर्मियों को भावभीनी विदाई दी गयी

Spread the love

विलासपुर । शुक्रवार को एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर से सेवानिवृत्त होने वाले 3 कर्मियों  को मुख्यालय बिलासपुर स्थित सीएमडी कक्ष में उन्हें शाल, श्रीफल, पुष्पहार से सम्मानित कर समस्त भुगतान का चेक प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गयी।

मुख्यालय प्रशासनिक भवन के कान्फ्रेन्स हाल में महाप्रबंधक (उत्पादन)  अरिंदम मुखर्जी, महाप्रबंधक (सामग्री प्रबंधन/क्रय)  एके अग्रवाल, विभीन्न विभागाध्यक्षों, अधिकारियों-कर्मचारियों, श्रमसंघ पदाधिकारियों की उपस्थिति में  संजीव अग्रवाल महाप्रबंधक (माइनिंग), डा. एसबी चौधरी डिप्टी सीएमओ,  राजकिशोर गुप्ता सहा. सुरक्षा  उप निरीक्षक  को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गयी।

इस अवसर पर सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी-कर्मचारी के योगदान, कार्यकौशल की सराहना की गयी एवम  सेवानिवृत्त कर्मियों के सपरिवार उज्जवल भविष्य की ईश्वर से कामना की गयी। सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों ने कम्पनी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि यहां के कर्मचारियों में कार्य के प्रति बहुत ही निष्ठा है।कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कर्मियों का परिचय पढ़ते हुए सफलतापूर्वक उद्घोषणा का दायित्व उप प्रबंधक (राजभाषा) श्रीमती सविता निर्मलकर ने निभाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *