बंदरों के हमले से बचने के प्रयास में 65 वर्षीय महिला की छत से गिरकर दर्दनाक मौत

Spread the love

बबुरी, चंदौली। क्षेत्र के पनपुरा गांव में बुधवार की शाम  बंदरों के हमले से बचने के प्रयास में 65 वर्षीय महिला की छत से गिरकर  दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में भय और आक्रोश का माहौल बन गया है।

  प्राप्त जानकारी के अनुसार पनपुरा गांव निवासी  भागमनी देवी (65 वर्ष) बुधवार की दोपहर अपने घर की छत पर सरसों सुखाने के लिए डालकर आई थीं। देर शाम  बंदरों से जान बचाने के लिए उन्होंने भागने की कोशिश की लेकिन सरसों पर पैर फिसल गया और वे असंतुलित होकर छत से नीचे गिर कर गम्भीर रूप से घायल हो गयी। परिजनों ने जब उन्हें गंभीर हालत में देखा तो तुरंत अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन  उनकी मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया, और घर में चीख-पुकार मच गया।ग्रामीणों ने बताया कि गांव में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *