सोनभद्र। आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संविधान लोकतंत्र बचाओ अभियान के लिए संकल्प लिया गया। प्रदेश प्रभारी सांसद संजय सिंह के आह्वान पर जिले भर में कार्यकर्ता तिरंगा शाखा लगाकर संविधान व लोकतंत्र बचाओ अभियान चलाएंगे। जिले के कार्यकर्ता क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर आंदोलन और सार्वजनिक स्थानों पर साफ-सफाई कर रचनात्मक काम करेंगे। संजय सिंह प्रदेश भर में 16 कार्यकर्ता सम्मेलन करेंगे। 23 मार्च को लखनऊ में प्रांतीय कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने के लिए शांति नगर नगर कार्यकर्ता पहुंचेंगे है। जिलाध्यक्ष रमेश गौतम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा देश प्रदेश की डबल इंजन सरकार में भारत की अस्मिता खतरे में है, मोदी के दोस्त अमेरिकी राष्ट्रपति के आदेश पर देश के युवा जो रोजी रोजगार की तलाश में अमेरिका गए थे किसी तरह हथकड़ी और बेड़ियों में जकड़कर, चेहरे पर अपराधियों की तरह नकाब लगाकर भारत में डिपोर्ट किया गया। ये देश के लिए शर्म की बात थी।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष त्यागी ने कहा अदानी का मामला जो दो राष्ट्रों के नागरिकों के फ्रॉड का मामला है, मोदी जी उसे निजी मामला बताते है । बैठक की अध्यक्षता कर रहे नगर अध्यक्ष परमेश्वर कुशवाहा ने कहा आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए हम कार्यकर्ता गांव गांव में तिरंगा शाखा आयोजित कर संगठन को मजबूती दिया जाएगा। बैठक में राम जी सिंह मौर्य, डॉ0राम आसरे पटेल, राकेश भारती, शुभम मिश्रा, पवन शर्मा, राज कमल चौहान, सब्बीर अहमद, रवि प्रकाश राजभर, रतन कुशवाहा, अवनीश सिंह, राज कुमार ठाकुर, रणजीत सिंह, विष्णु प्रजापति, एस पी गुप्ता, विजय विश्वकर्मा, सुमित कुमार, अमित कुमार, मोहम्मद अल्ताफ अहमद आदि शामिल रहे।

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।