साइकिल का जमाना गया, छात्राओं के लिए मुफ्त में स्कूटी दी जाएगी – प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल

Spread the love

  सरकार द्वारा पेश बजट पर चर्चा कर गिनाई उपलब्धियां 

सोनभद्र। रावर्ट्सगंज नगर के सिविल लाइन रोड स्थित एक होटल हाल में शनिवार को जिले के प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल द्वारा बजट पर चर्चा प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए उपलब्धियां गिनाई। प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल ने पत्रकार वार्ता कर बताया कि केंद्र व राज्य के जो बजट पेश हुए हैं उसमें आम जनमानस के हित सहित किसान नौजवान, शिक्षा, स्वास्थ्य सभी क्षेत्रों में विकास को लेकर सरकार द्वारा पेश किया गया है। प्रभारी मंत्री ने बताया कि 9 लाख आउटसोर्स कर्मियों की सैलरी बढ़ाई, अब साइकिल का जमाना गया स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए मुफ्त में स्कूटी दी जायेगी। सरकार ने युवाओं को स्मार्टफोन और टैबलेट देने की योजना को जारी रखा है। प्रदेश में युवाओं को स्वरोजगार के लिए ब्याज मुक्त लोन उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत हर जिले में सरकारी कोचिंग सेंटर खोले जाएंगे। इस मौके पर जिला प्रभारी अनिल सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, पूर्व सांसद नरेंद्र कुशवाहा, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक मिश्रा, डॉ0 धर्मवीर तिवारी, रमेश मिश्रा, अजीत चौबे सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत, जिला मीडिया प्रभारी अनूप तिवारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *