लोक अदालत 8 मार्च को

Spread the love

चन्दौली । जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चन्दौली वीरेंद्र सिंह के निर्देशन में अपर जनपद न्यायाधीश  पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विकास वर्मा की अध्यक्षता एवं अपर जनपद न्यायाधीश तृतीय / नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत चन्दौली  परितोष श्रेष्ठ की उपस्थिति में आज विश्राम कक्ष में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के संदर्भ में एक बैठक आहूत की गयी जिसमें अग्रणी जिला प्रबंधक, स्टेट बैंक आफ इण्डिया, बैंक आफ बड़ौदा, बैंक आफ इण्डिया, इण्डियन बैंक, पंजाब नेशनल बैंक. इण्डियन ओवरसीज बैंक एवं केनरा बैंक के प्रबंधक उपस्थित रहे। पूर्णकालिक सचिव द्वारा यह बताया गया कि उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चंदौली के तत्वाधान मे दिनांक 08 मार्च दिन शनिवार को समय प्रातः 10:00 बजे से आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में, बैंक रिकवरी वादों का निस्तारण सुलह समझौते एवं संस्वीकृत के आधार पर किया जयेगा। सचिव महोदय द्वारा उपस्थित बैंक पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि आप लोग आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वाद नियत करें एवं नियत वादों में ससमय नोटिस/ सम्मन प्रेषित करें जिससे अधिक से अधिक वादों को लोक अदालत में निस्तारण कराकर प्रभावित लोगो को लाभान्वित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *